क्रिकेट मैच में शतक लगाने के बाद खुशी मनाते खिलाडी।स्रोत एसोसिएशन
हापुड़। गांव दोयमी-धनौरा स्थित यूके क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हापुड़ विजिटर्स और यूके क्रिकेट अकादमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें यूके क्रिकेट आदमी ने 247 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। इसमें कौशल राणा ने 167 रन, फैजान व देवांश ने 26-26 रन, ईशु पंवार ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे हापुड़ विजिटर्स टीम के सभी खिलाड़ी 21.4 ओवर में 91 रन पर ही सिमट गए। इसमें शुभम सांगवान ने 21 रन, चंदन कोरी ने 15 रन व अक्षित ने 12 रन बनाए।
यूके क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिशु केन ने चार विकेट, प्रत्यक्ष भारद्वाज ने दो विकेट, ईशु व देवांश ने एक एक विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया। अपने नाम किया। यूके क्रिकेट अकादमी के निदेशक अनुभव नरवाल ने बताया कि मैच में मात्र 86 गेंदों में 24 चौके व सात छक्के की मदद से 167 रन की शतकीय पारी खेलने पर कौशल राणा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।