फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबारपुर व होशियारपुर गढ़ी में अब नहीं कटेगा फोन

Mon, 26 Sep 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
BSNL - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उबारपुर और होशियारपुर गढ़ी में बीएसएनएल के दो टावर लगाए जाने से अब आसपास के दर्जन भर गांवों में नेटवर्किंग की समस्या नहीं रहेगी। जल्द ही इन टावरों को नेटवर्किंग से जोड़ा जायेगा।
विज्ञापन


उबारपुर, होशियारपुर गांव के 6 किलोमीटर दायरे में बसे दर्जन भर गांवों में फोन पर बात करना मुश्किल हो रहा था। बीएसएनएल ग्राहकों की कई शिकायतों के बाद दोनों गांवों में बीएसएनएल के एक-एक टावर लगा दिए गए हैं।

एक टावर के 6 किलोमीटर दायरे में पड़ने वाले गांवों में कमजोर नेटवर्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। निगम अफसरों ने उच्चाधिकारियों को टावरों को नेटवर्किंग से जोड़ने के लिए पत्र भेजा है।।
विज्ञापन


गांव होशियारपुर गढ़ी में लगे टावर से भडंग़पुर, गढ़ी, बछलौता, ककौड़ी, नूरपुर, ढिकौली, उपैड़ा, सिखैड़ा, कुचेसर चौपला, रसूलपुर, भ्ब्यिारी, लुखलाड़ा, शेखपुर, ट्याना, भिकनपुर, छपकौली, अयादनगर आदि गांवों को बेहतर नेटवर्क मिलेंगे।

वहीं उबारपुर में बने टावर से चितौली, उबारपुर, भट्याना, हाफिजपुर, बड़ौदा, नवादा, सादकपुर, अकड़ौली, इंटोरी, महमूदपुर, हरसिंहपुर, घुंघराला, ब्रजनाथपुर, रघुनाथपुर, नान, तुमरैल, गिरधरपुर।

डीईटी कृपाल सिंह ने का कहना है कि दोनों गांवों में टावर बनकर तैयार हो गये हैं। जल्द ही टावरों को नेटवर्किंग से जोडने का कार्य पूरा कर दिया जायेगा। दोनों टावरों से दो दर्जन गांवों के हजारों लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें