फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से 17 जिलों की यात्रा पर निकले दो युवा

Fri, 24 Mar 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
यात्रा पर निकले दो युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और प्राधिकरणों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ दो युवक बुलंदशहर से 17 जिलों की यात्रा पर हैं। शुक्रवार को हापुड़ पहुंचे दोनों युवाओं ने हापुड़ के साथियों के साथ डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी करप्शन फ्री इंडिया संस्था के संस्थापक प्रवीण चौधरी और कृष्णपाल यादव ने बताया कि भ्रष्टाचार हर जिले की समस्या है। सर्व शिक्षा अभियान कागजों में सिमटकर रह गया है।

प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में अध्यापकों की लापरवाही केे कारण बहुत कम बच्चे पढ़ रहे हैं और उन्हें भी समय पर किताबें तक नहीं मिल पाती है। स्वास्थ्य विभाग में भी अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंग जर्जर है और चारों तरफ गंदगी है।
विज्ञापन


साथ ही डाक्टर और स्टाफ भी अपनी मनमानी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण लूट, डकैती, हत्या, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा विकास प्राधिकरणों में भी विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंदशहर से साइकिल यात्रा शुरू की है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में जाएगी। जहां डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान संस्था के राहुल कुमार, रवि कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल गुर्जर, रीत चौधरी, राजेश, विनोद कुमार, अनु, कैलाश, राजू आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें