फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से दरिंदगी: युवकों ने कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने बुलाया, मामले को दबाने लगी थी पंचायत

Mon, 13 Jul 2026 01:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के पिलखुवा थानाक्षेत्र के एक गांव में दो दो चचेरे भाइयों ने एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इस पर पंचायत करके मामले को दबाने को प्रयास किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने बच्ची को कोल्ड ड्रिक्स दिलवाने के बहाने से बुलाया और थोड़ी दूरी पर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवक पुलिस होमगार्ड के भतीजे बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इस पर पंचायत करके मामले को दबाने को प्रयास किया गया। देर शाम बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी युवक फरार हैं। उनके परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने एक महीने पहले मकान खरीदा था। इस मकान में वह दो सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ है। रविवार शाम को करीब छह बजे परिवार की सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। वह बच्ची को कोल्ड ड्रिक्स दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया। तभी उसका चचेरा भाई भी आ गया। वह बच्ची को गांव के पास एकांत क्षेत्र में ले गए और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसको वहीं छोड़कर अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस पर आसपास के जिम्मेदार लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों को बुलाकर पिटाई की गई। दोनों की पिटाई के बाद बिरादरी की दुहाई देकर मामले को दबाने का निर्णय लिया गया। पीड़िता के परिवार को चुप रहने को धमकाया गया। देर शाम तक ब्लीडिंग नहीं रुकने पर बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दोनों आरोपी युवक फरार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें