फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: बाइक और कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक ही परिवार के हैं दोनों मृतक, मचा कोहराम

Fri, 02 May 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

सूचना मिलने पर परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का राे रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दाे युवकों की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत बुलंदशहर मेरठ हाईवे बाइपास पर गांव धनौरा कट के पास कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गांव अटौला निवासी सोबिंद कुमार (19) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के उसके भाई अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात कैंटर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जिला मेरठ के गांव अटौला निवासी सोबिंद्र कुमार अपने गांव निवासी व परिवार के ही भाई अर्जुन के साथ शुक्रवार की शाम को बाइक पर सवार होकर हापुड़ से गांव लौट रहे थे। धनौरा कट के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की कैंटर से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सोबिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आने जाने वाले राहगीर यहां एकत्र हो गए। जिन्होंने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक सोबिंद्र के परिजनों को सूचना दी। लेकिन उपचार के दौरान अर्जुन की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का राे रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दाे युवकों की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी वाहन चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें