हापुड़। मंडी के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को मेरठ हाईवे पर चावल से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। अमरोहा से ये ट्रक आए थे, जिन्हें हरियाणा के यमुनानगर ले जाया जा रहा था।
प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक मुद्रिका सिंह व गौरव चौहान ने बताया कि मंडी शुल्क से जुड़ा कोई दस्तावेज इनके पास नहीं मिला। रसीदें भी नहीं थी, दोनों पर 1.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अमरोहा से यह दोनों ट्रक अमन ट्रेडर्स के नाम से चले थे। हालांकि चावल सरकारी है या नहीं इसकी जांच के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीम में कमलेश झां, गरिमा दुबे ने सैंपल लिए हैं। मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि दोनों ट्रकों को मंडी लाया गया है, इनके पास कोई कागज नहीं मिला है। जुर्माना भी लगाया गया है।