गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव लोधीपुर छपका निवासी भूले सिंह ने 25 अगस्त में थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भूले सिंह ने बताया था कि उसका एक मकान गढ़ नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी में है। पीड़ित ने ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह अपने मकान की देख रेख के लिए आया था, तो मकान में लगा इन्वर्टर और बैटरी सड़क पर पड़ी थे। घर में प्रवेश किया तो देखा कि दो किशोर घर में सामान चोरी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। संवाद