सिंभावली। सिंभावली की गोवर्धन कॉलोनी निवासी रानी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 11 जुलाई को उसका बेटा सागर बाजार से सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच दो युवक कृष्ण निवासी हिम्मतपुर एवं विकास उर्फ रूपा निवासी ग्राम हरोड़ा ने उसे रास्ते में रोक लिया। जहां पर उसके साथ अभद्रता करने लगे, विरोध करने पर दोनों साथियों ने उसके सागर को लाठी डंडे से पीटना शुरु कर दिया। पीटते समय आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद