फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बदमाश ने बहादुरगढ़ पुलिस पर चलाई गोली

Thu, 20 Jul 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस के साथ क्षेत्र में गश्त रह रहे थे। इसी बीच हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपी के आने की सूचना मिली। पुलिस सतर्क हो गई और लुहारी मार्ग पर चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान वांछित आरोपी पुलिस की गाड़ी को देख जंगल में भागने लगा। पुलिस को संदेह हुआ और उसका पीछा करने लगी। इसी बीच बदमाश ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी और घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक खोका बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को बहादुरगढ़ थाने लाया गया। आरोपी विशाल निवासी गढ़ निवासी है, जो लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में संलिप्त पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें