फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पलवल में केएमपी पर पिटाई कर दूल्हे की कार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लूट के आरोपी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। हरियाणा के पलवल केएमपी पर पिटाई कर दूल्हे की कार लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई कार, दूल्हे का सामान और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भग गया है। भागे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही हैं।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शनिवार की रात ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिसकर्मियों को साथ लेकर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पलवाड़ा-ब्रजघाट मार्ग पर गांव पलवाड़ा की तरफ से कार आती दिखाई दी। चालक को कार रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार बढ़ा कर हाईवे से होते हुए भागने की कोशिश की। संदेह होने पर टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने हड़बड़ी में कार पार्किंग में उतार दी। चालक कार से उतरकर रेलवे लाइन पार करते हुए जंगल में छिपकर भाग गया, लेकिन पुलिस टीम ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम वासु चौधरी और कुनाल निवासी नंदग्राम गाजियाबाद बताए हैं। वहीं, अपने भागे साथी का नाम शिवम चौधरी निवासी नंद्रग्राम गाजियाबाद बताया। बदमाशों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्होंने पलवल केएमपी से दूल्हे को आतंकित कार लूटी थी, जिसकी नंबर प्लेट उतारकर अंदर रख ली थी।

बरात की बस का इंतजार कर रहा था दूल्हा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस ने हरियाणा के पलवल जनपद के थाना कैंप पुलिस से संपर्क किया तो मालूम हुआ राजस्थान के भरतपुर निवासी चंद्रप्रकाश बरात लेकर सहारनपुर के लिए जा रहे थे। थाना क्षेत्र में वह रुककर अपनी बहन चंद्रकला, बहनोई मोनू, गाड़ी चालक विशाल सैनी के साथ बरात की बस का इंतजार कर रहे थे। तभी बदमाशों ने उनको हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए लूट की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कर बदमाशों की तलाश की थी।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई कार, तमंचा और चाकू बरामद कर लिया है। तीनों बदमाशों के खिलाफ बीएनएस 317(2) के तहत चोरी का माल बरामद होने और आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें