फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रामपुर रोड पर चमड़े के दो गोदामों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रामपुर रोड पर अवैध रूप से संचालित नमक लगाकर चमड़ा सुखाने के दो गोदामों को शनिवार को बंद कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका की टीम ने मिलकर कार्रवाई की है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्लाॅटर हाउस के संचालक को नोटिस जारी करके व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहरवासी और रामपुर रोड वासी प्रदूषण और बदबू की समस्या का सामना कर रहे थे। इसे लेकर लगातार शिकायतें भी हो रही थीं। शिकायतों के बाद पुलिस के साथ मिलकर रामपुर रोड पर अवैध रूप संचालित चमड़ा सुखाने के गोदामों पर कार्रवाई चल रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए दो गोदामों को खाली कराया गया।
बड़ी बात यह रही कि गोदाम में चमड़ा किन लोगों की ओर से सुखाया गया था, इसे लेकर किसी ने कोई दावा ही नहीं किया। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सूखे पड़े चमड़े को जब्त लेकर वापस लौट गए। इस दौरान मौके पर भीड़ तो लगी रही लेकिन कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, विभागीय अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाले स्लाॅटर हाउस को व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि रामपुर रोड पर अवैध रूप से संचालित तीन गोदामों को चार तीन पहले ही बंद करा चुके हैं। दो और गोदामों को शनिवार को बंद कराया गया है। स्लाॅटर हाउस के संचालक को नोटिस जारी किया है और कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि जांच में स्लाॅटर हाउस में फिलहाल प्रदूषण नहीं मिला है। उधर, लोगों का आरोप है कि जांच से पहले ही स्लॉटर हाउस को बंद कर दिया गया, जिससे उसकी चिमनी से फिलहाल धुआं निकलना बंद है। अधिकारियों को चाहिए कि इस मामले की गंभीरता से जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें