फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वैशाख अमावस्या पर दो लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। वैशाख मास की अमावस्या पर ब्रजघाट समेत पुष्पावती पूठ और लठीरा के घाटों पर भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। बुधवार की रात से ही भक्त गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए थे।
बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही भक्तों ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया था। उमस भरी गर्मी के चलते ब्रजघाट, पूठ और लठीरा के घाटों पर दिनभर भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह से शुरू हुआ स्नान का क्रम देर शाम तक चलता रहा। गंगानगरी में दो लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। गंगा स्नान करने के उपरांत काफी भक्तों ने अपने पितरों की आत्म शांति के लिए गंगा में तर्पण भी किया। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-दक्षिणा दी। वहीं मंदिरों में पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने लठीरा और पुष्पावती में स्नान
ब्रजघाट पर भीड़ से बचने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ और गढ़ के खादर क्षेत्र के गांव लठीरा के घाटों पर पहुंचकर स्नान किया। वैशाख अमावस्या पर भी दोनों घाटों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पुष्पावती पूठ में शासन द्वारा पक्के घाटों का निर्माण कराने से भक्तों को काफी राहत मिली है, लेकिन लठीरा घाट पर अभी तक भी कोई व्यवस्था शासन-प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें