फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कर्मियों को संयुक्त गन्ना सर्वेक्षण का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिंभावली। गन्ना विकास परिषद सिंभावली से संबंधित सभी चीनी मिलों के पर्यवेक्षकों, गन्ना सर्वेक्षण करने वाले कर्मचारियों के लिए बृहस्पतिवार को गन्ना समिति परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में विकास परिषद से जुड़ी सिंभावली चीनी मिल, नंगलामल, मवाना, चंदनपुर और अनामिका के गन्ना सर्वेक्षण करने वाले कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए 24 अप्रैल से गन्ना सर्वेक्षण कार्य आरंभ होगा, जो 15 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसान अपने खेतों पर मौजूद रहकर गन्ने का सर्वे कराएं और सर्वे पर्ची भी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस बार गन्ना विभाग ने सर्वेक्षण मे बड़ा बदलाव किया है। आगामी पेराई सत्र में केवल पौधा गन्ने का सर्वे होना है। पेड़ी गन्ने के सिर्फ सत्यापन किया जाएगा। ताकि सर्वे टीम से पौधा और पेड़ी सर्वेक्षण में होने वाली गड़बड़ी भी नहीं होगी। जिला गन्ना अधिकारी ने सर्वेक्षण नीति के बारे में जानकारी देते हुए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने गन्ने का घोषणा-पत्र भरना अनिवार्य होगा। जो किसान ऑनलाईन घोषणा-पत्र नहीं भरेंगे, ऐसे किसानों को आगामी पेराई सत्र 2023-24 में सट्टा संचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरवाने के लिए सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि आगामी पेराई सत्र में 30 सितंबर तक बनाए गए सदस्यों को ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मान्य होगी। उपज बढ़ोतरी के संबंध में किसान 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सिंभावली चीनी मिल के ईडीपी इंचार्ज प्रदीप श्रीवास्तव ने मोबाइल एप का प्रयोग करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर समिति सचिव राकेश पटेल, चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक विश्वास राज, वरिष्ठ महाप्रबंधक अमानुल्ला खां, कुशलवीर सिंह, राजीव चौधरी, विजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें