फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंड चले। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पवन यादव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक फरवरी की रात वह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच थाने से उन्हें सूचना मिली कि गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में पुरानी रंजिश में सौरभ व नरेश पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलने के बाद वह गांव में पहुंचे थे। इस दौरान गांव निवासी सौरभ, किशोर कुमार, भोलू, ऊषा देवी, रेनू और दूसरे पक्ष के नरेश, सुशील, कालू, राकेश व मीर सिंह गांव में आम रास्ते पर एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर रहे थे। दोनों पक्ष के लोग गाली गलौज कर एक दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। झगड़ा बढ़ता देख पीआरवी वाहन भी मौके पर पहुंच गया।
पुलिस बल के दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस की एक न सुनी। इसके बाद भी दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे का जमकर पीटते रहे। पुलिस बल ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के दस व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें