फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों को न आई दया: 70 साल के बुजुर्ग से दो दोस्तों ने कुकर्म कर बनाया वीडियो, पढ़ें पीड़ित की दर्दनाक आपबीती

Mon, 04 Sep 2023 08:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

70 वर्षीय व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले वह गांव के जंगल में गया हुआ था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा, जिन्होंने बातचीत करने के दौरान उसे शीतल पेय पीने के लिए दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दो युवकों ने बुजुर्ग के साथ कुकर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 34 हजार रुपये हड़प लिए। वहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले वह गांव के जंगल में गया हुआ था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा, जिन्होंने बातचीत करने के दौरान उसे शीतल पेय पीने के लिए दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। 

बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। जिसके चार दिन बाद दोनों युवक उसके घर पहुंचे और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चार हजार रुपये की मांग की। बदनामी के डर से उसने आरोपियों को चार हजार रुपये दे दिए। 

इसके अलावा करीब दो माह पहले भी आरोपी ब्लैकमेल कर उससे 30 हजार रुपये ले गए। पीड़ित का कहना है कि करीब एक सप्ताह से आरोपी एक बार फिर उससे पैसे मांग रहे हैं। जिसके चलते वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। 
विज्ञापन

पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें