फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हादसे में दो की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

Tue, 08 Sep 2026 08:13 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

एनएच-09 पर अज्ञात वाहन ने यासीन (22) और खुशी (23) नामक मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। जीशान घायल है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गौरी रिसॉर्ट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें यासीन (22) व खुशी (23) निवासी गांव बड़ौदा सिहानी की मौत हो गई। जबकि गांव निवासी जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। इसके बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी यासीन, खुशी व जीशान मंगलवार की दोपहर बाद एक ही बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर से घर लौट रहे थे। एनएच-09 स्थित गौरी रिसॉर्ट के सामने पहुंचने पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यासीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि खुशी व जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खुशी व जीशान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जीशान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना देकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे के संबंध में पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हादसे के बाद पुलिस वाहन को ज्ञात करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें