फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शीतलहर से दो डिग्री गिरा तापमान

Sat, 24 Jan 2026 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बारिश के बाद दो डिग्री तापमान गिरने और शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। मंगलवार को बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन




शनिवार को दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन शीतलहर के चलते धूप भी बेदम साबित हुई। राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को ठंडी हवा के चलते सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कुछ लोग घरों से निकलने में भी कतराते रहे। लोगों ने शाम के समय सर्दी से बचने के लिए आग और हीटर तथा ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 60 फीसदी रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के बाद हवा में ठंडक बढ़ गई है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार बढ़ने से शीतलहर का प्रकोप लोगों को सता रहे है और ठिठुरन भी बढ़ गई है। रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं मंगलवार को मौसम में बदलाव के साथ ही बूंदाबांदी का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें