फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो दिन बंद रहेगा अल्लाबख्शपुर रोड रेलवे फाटक

Tue, 18 Mar 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे गजरौला महेंद्र ने एसडीएम साक्षी शर्मा, सीओ स्तुति सिंह को पत्र भेजा है। जिसमें उल्लेख किया है कि गढ़मुक्तेश्वर से काकाठेर के बीच स्थित रेलवे फाटक 50/सी (अल्लाबख्शपुर रोड) पर रेलवे लाइन में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान फाटक से वाहनों का आवागमन होने पर हादसा होने की संभावना हो सकती है। उन्होंने बताया कि बुधवार (आज) सुबह आठ बजे से 20 मार्च की शाम आठ बजे तक फाटक वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इस दौरान यातायात को अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकालने का अनुरोध किया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दो दिन के लिए अल्लाबख्शपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को स्याना रोड और बदरखा आरओबी से गुजारा जाएगा। वहीं रेलवे फाटक पर पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें