फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेला क्षेत्र में गंगा में तैरते दिखे दो मगरमच्छ

Wed, 23 Oct 2024 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव लठीरा के तट पर वर्तमान में कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तैयारी चल रही हैं। सदर के मुख्य घाट का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच बुधवार को सदर स्नान घाट के पास काम कर रहे मजदूरों को गंगा में दो मगरमच्छ तैरते नजर आए।
विज्ञापन


पूर्व पालिका सभासद डीपी निषाद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेला नजदीक है, इसके अलावा भी आसपास के गांवों और नगर के काफी लोग रोजाना लठीरा के तट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य स्नानघाट के नजदीक गंगा में मगरमच्छों का पहुंचना लोगों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। वहीं इस समय खादर क्षेत्र बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। यदि मगरमच्छ तट पर पहुंच गए, तो उनके लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छों को पकड़वाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि गंगा में घडि़याल और मगरमच्छ दोनों ही प्रजाति हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि बुधवार को कौन सी प्रजाति दिखाई दी है। अत्यधिक शोर होने पर यह अपने आप ही दूर निर्जन स्थान पर चले जाते हैं। मेले के मद्देनजर वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें