फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिक सील

Fri, 04 Oct 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शुक्रवार को एसीएमओ वेद प्रकाश की टीम ने धौलाना और पिलखुवा में क्लीनिक और फिजियोथैरेपी सेंटर सील किए। दोनों ही बिना बिना पंजीकरण के चल रहे थे।
विज्ञापन


एसीएमओ वेद प्रकाश ने बताया कि शासन के आदेश पर झोलाछाप चिकित्सकों और बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंडी स्कूल के पास इस्लाम नगर गली संख्या एक स्थित कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर को सील किया। संचालक मौके पर नहीं मिला। क्लीनिक पर रजिस्ट्रेशन एवं चिकित्सा संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, धौलाना स्थित ऑर्थोकेयर फिजियोथैरेपी सेंटर को सील किया है। यह भी बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था। मौके पर गौतमुबद्धनगर निवासी एक युवक वृद्ध की फिजियोथैरेपी करता मिला। जिसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। संचालक क्लीनिक पर नहीं था। एसीएमओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें