गढ़मुक्तेश्वर। नगर के तहसील मार्ग निवासी आकाश ने बताया कि वह और उसका भाई अलग-अलग फास्टफूड का ठेला लगते हैं। रोजमर्रा की भांति वह शनिवार को भी ठेला लगाने के लिए चला गया। इसी दौरान उसके भाई ने उसके स्थान पर ठेला लगा दिया। उसने भाई को ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। वहीं आरोपी ने सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।