हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी निवासी इमरान ने पड़ोसियों पर पटाखों का काम करने का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इमरान की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इमरान ने बताया कि फिरोज उसके घर के पीछे पटाखों का काम करता है। फिरोज के मकान में पहले भी आग लग चुकी है। सोमवार शाम करीब सात बजे फिरोज, इकराम, अरबाज और शादाब की मौसी के दो पुत्र जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने इमरान और उसके भाई शानू पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद