पिलखुवा। मोहल्ला शुक्लान वाल्मीकि बस्ती निवासी रिंकू हांडा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार की रात करीब 10 बजे मोहल्ला में आयोजित एक कार्यक्रम से पैदल घर आ रहा था। रास्ते में दो युवक पिटबुल कुत्ते को घुमा रहे थे। युवक को देखकर कुत्ता काटने के लिए उसकी तरफ दौड़ा, जिस पर उसने कुत्ते को घर में रखने की नसीहत दी। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मोहल्ला शुक्लान वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकुर और दुष्यंत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद