फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रितिक को गोली मारने के आरोप में दो गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात गालंद निवासी रितिक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार रात मूलरूप से तगासराय निवासी रितिक बाइक से सिलिंडर लेकर गांव गालंद लौट रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जेएमएस कॉलेज के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर पीठ में गोली मार दी थी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
मामले में घायल के भाई ने मनोज, विकास और सुमित के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे अवैध संबंधों को लेकर विवाद सामने आया था। बताया गया था कि एक आरोपी की पत्नी से रितिक के साथ संबंध थे और इसी कारण आरोपी उससे रंजिश मानते थे। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विकास और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें