फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध असलहा रखने के दो दोषियों को सजा

Wed, 16 Jul 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अवैध असलहा रखने के मामले में न्यायालय ने दो दोषियों को सजा सुनाई है। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फत्तेहउल्लाहपुर निवासी साजिद को गढ़ पुलिस ने वर्ष 2023 में अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय ने साजिद को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि एक वर्ष 11 माह और दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं, वर्ष 2013 में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ब्रजघाट निवासी राहुल को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। अदालत ने दोषी को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि तीन माह 13 दिन व एक हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें