अंकित के पास रुके थे हमलावर
इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की रात हमलावर हिमांशु और मिथुन गांव अट्टा पहुंच गए थे। जो अंकित के पास शराब की दुकान पर रूके। दोनों रात को शराब की दुकान के पास बने कमरे में रूके थे।
सर्विलांस की मदद से खुला मामला
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्षेत्र समेत जनपद मेरठ के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद मोबाइल फोनों को भी सर्विलांस पर लगाया गया। इस दौरान पूनम और हमलावरों के मोबाइलों पर बातचीत होना सामने आया। जिसके आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने पहले तो घटना में शामिल होने से इंकार किया, लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में साजिश रचना कबूल कर लिया। जिसने बताया कि सुजीत की हत्या के लिए उस पर हमला कराया गया था।
हमलावरों की तलाश हुई तेज
इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग करने वाले मिथुन और हिमांशु की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। जिन्हें बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।