गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ले में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि करीब दस दिन पहले एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार इस घटना में एक अन्य युवक भी शामिल था। सीओ ने बताया कि आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।