फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करोड़ों की ठगी के आरोपी की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 12 Jan 2026 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की रकम हड़पने वाले आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर में सोमवार को आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू की करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। यह कार्रवाई नोएडा कमिश्नरेट के आदेश पर बहादुरगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू पर आरोप है कि उसने करीब छह साल पहले अपने गैंग के साथ मिलकर लोगों को अच्छे मुनाफे और साल भर में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। आरोपी और उसके साथियों ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में चांदनेर गांव स्थित उसका मकान, बाग और खाली पड़ी कीमती भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि यह संपत्ति ठगी की रकम से अर्जित की गई थी, इसलिए इसे विधिक प्रक्रिया के तहत अटैच किया गया है। प्रशासन का कहना है कि ठगी के इस बड़े मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।



कई आरोपी पहले से जेल में बंद
इस बहुचर्चित प्रकरण में सुदेश उर्फ टिल्लू अकेला आरोपी नहीं है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल थे। इनमें अशोक, धर्मपाल, सुषमा, अशोक चौहान समेत कई आरोपी शामिल थे। पुलिस पहले ही इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें