फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोलकर्मियों पर तानी रिवाल्वर, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार की रात विवाद होने पर कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों पर रिवाल्वर तान दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की रात को जिला गौतमबुद्धनगर निवासी चैन सिंह और सुमित अमरोहा से नोएडा जा रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचने पर वीआईपी लाइन के पास पहुंचे और लघुशंका करने लगे थे। टोलकर्मी नरेश तोमर के विरोध करने पर दोनों ने नरेश पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। नरेश तोमर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि टोल पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें