फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुआ तस्करी का भंडाफोड़: हापुड़ में 20 जीवों के साथ युवक दबोचा गया, वन विभाग ने दी सख्त चेतावनी

Sun, 29 Nov 2026 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में अट्ठाइस नवंबर को मेरठ बायपास और प्याला बायपास के पास वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में मेरठ बायपास और प्याला बायपास के पास वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एक व्यक्ति को बाल्टी में कपड़े से ढककर कछुए ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख पुत्र गफ्फार है। वह गांव असोड़ा का रहने वाला है।

विज्ञापन



बाल्टी की जांच करने पर उसके अंदर कुल 20 कछुए के बच्चे मिले। इनमें 9 स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल और 11 इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के जीव शामिल थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन जीवों को स्थानीय लोगों को बेचता था। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और इस मामले में आगे की जांच जारी रखी गई है।
विज्ञापन


अभियान में शामिल अधिकारी
इस संयुक्त छापेमारी अभियान में कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। उपनिरीक्षक आशु भारद्वाज और उपनिरीक्षक कुलदीप चौधरी इस टीम का हिस्सा थे। उनके साथ हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार भी मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से क्षेत्र इंचार्ज व रक्षक सरिता भट्ट ने भाग लिया। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगपाल सिंह और वन दरोगा गौरव कुमार भी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
विज्ञापन


विभाग के सख्त निर्देश और अपील
जिला वन अधिकारी हापुड़ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधीनस्थ स्टाफ को कड़ी कार्रवाई के साथ सघन जांच और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में कछुआ न पाले। कछुआ पकड़ना, पालना, लाना-ले जाना या उसका व्यापार करना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। किसी के भी घर या दुकान में कछुआ मिलने पर जब्ती और जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें