सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले जनपद गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी विकास सागर से हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। उसने ससुरालियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने समझाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी मांग पूरी न कर पाने पर उसकी पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उसकी साड़ी में आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इस बारे में पता चलने पर जब उसका भाई वहां पहुंचा, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी भी पिटाई कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद भाई के साथ उसे भी घर से निकाल दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास सागर, ओमवती, नरेंद्र, कीर्ति देवी, संजय, ममता, सीमा, राजू, संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।