पुलिस के अनुसार शनिवार 10 अक्तूबर को एक ट्रक प्रयागराज की ओर से आ रहा था। ट्रक में चावल के कट्टे भरे हुए थे। इसी दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र में एक कैंटर का प्रेशर पाइप फटने के कारण वह गंगाएक्सप्रेस किनारे किनारे खड़ा था। कैंटर के पास बैरिकेडिंग भी की गई थी। बताया गया कि प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चावल से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ट्रक में चालक मोहम्मद रयूब (30) पुत्र खलील अहमद और हेल्पर साजिद (19) पुत्र इकरार हुसैन निवासी देवीपुरा, बिलासपुर, जिला रामपुर सवार थे।
दुर्घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक छा गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि कैंटर में पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है, घायल का उपचार कराया जा रहा है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।