फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डंपर की टक्कर से पलटा ट्रक, सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बदायूं से मेरठ सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं का मिनी ट्रक बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर डंपर की टक्कर से पलट गया। हादसे में कुछ युवक मामूली रूप से घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


बदायूं क्षेत्र निवासी अंकुर, संजीव, नितेश, अरविंद, अजब सिंह, विशेष, आशीष, सर्वेश और उनके करीब 20 साथी मंगलवार को मेरठ कैंट में टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती में शामिल होने के लिए मिनी ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव सदरपुर के पास अचानक वहां काम कर रहे डंपर से उनका तेज रफ्तार मिनी ट्रक टकरा गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
वहां मौजूद लोगों में पुलिस को सूचना दी। इसी बीच सभी युवक और चालक मिनी ट्रक से बाहर निकल आए। कुछ को मामूली चोट लगी है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चोटिल युवकों का उपचार कराया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि कुछ युवकों को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। मिनी ट्रक व डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें