फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा हुआ घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 26 Oct 2025 02:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कुचेसर चौपला (हापुड़)

सार

टक्कर मारकर चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने घटना की जानकारी बाबूगढ़ पुलिस को दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाइवे-9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नए बाईपास पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बाबूगढ़ पुलिस घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। बाबूगढ़ पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला शाहजहांपुर के थाना तिलहर के ग्राम रतुली निवासी अशोक पुत्र रामचरण और अंकित गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह नौकरी के लिए गांव से बाइक लेकर निकले थे। रविवार की सुबह तड़के करीब 4 बजे जब वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जाकर गिर गए। 

टक्कर मारकर चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने घटना की जानकारी बाबूगढ़ पुलिस को दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जहां अशोक का उपचार किया जा रहा है। वहीं बाबूगढ़ पुलिस ने मृतक अंकित के परिजन की सूचना दी।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें