फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी की बूंद को तरसे बीटीसी अभ्यर्थी

Fri, 12 Aug 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पानी की बूंद को तरसे बीटीसी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रही बीटीसी काउंसिलिंग के तीसरे दिन भी अव्यवस्थाओं का बोल बाला रहा। बैठने और पेयजल तक की व्यवस्था न होने से अभ्यर्थियों को चिलचिलाती धूप में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


हापुड़ डायट में चल रही बीटीसी सत्र 2015 की काउंसिलिंग में शुक्रवार को इलाहाबाद, सिद्धार्थनगर, शाहजहांनपुर, बरेली, एटा, मैनपुरी आदि जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेने पहुंचे थे। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ डायट पर लगने लगी।

बावजूद इसके डायट कर्मियों ने कोई व्यवस्था नहीं की। आलम यह रहा कि भीषण गर्मी में पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों लाइन में लगे अभ्यर्थी परेशान रहे, लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के कारण वह चुपचाप अव्यवस्थाओं से जूझते रहे।
विज्ञापन


डायट अफसरों की लापरवाही का आलम यह रहा कि अभ्यर्थियों के  बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मजबूरी में अभ्यर्थियों को आसपास बने चाय स्टॉल, पेड़ के नीचे बैठकर आवेदन फार्म भरने पड़े।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ के चलते समस्या हुई। व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें