फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई न्यायाधीशों की तबादला सूची में हापुड़ के भी आठ सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायाधीश शामिल है। वहीं, प्रदेश की विभिन्न जनपदों से ग्यारह न्यायाधीशों का तबादला हापुड़ के न्यायालयों के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अपर जिला जज विपिन कुमार द्वितीय का मथुरा से हापुड़ न्यायालय, सिविल जज सीनियर डिविजन न्यायाधीश सतेंद्र सिंह वर्मा का हरदोई व रचना का सुलतानपुर से हापुड़ के लिए तबादला हुआ है। इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायाधीश प्रगति का गाजीपुर, विश्वनाथ प्रताप सिंह का प्रयागराज, प्रतिभा भाग्यश्री का आजमगढ़, धमेंद्र कुमार भारती का बलिया, धामा कुमार सिद्धार्थ का बलिया, तानवी सिंह का रायबरेली, बिंदिया भटनागर का रामपुर व वर्तिका का मुरादाबाद से हापुड़ न्यायालय के लिए तबादला हुआ है।
वहीं, हापुड़ न्यायालय के सिविल जज जूनियर डिविजन शमशुल रहमान का औरेया, शालनी त्यागी का हमीरपुर, नेहा चौधरी का फिरोजाबाद, ओश्री चौरसिया का आजमगढ़, विजय चौधरी का भदौही, अरुण कुमार का फतेहपुर, शुमया भारद्वाज का पीलीभीत व फरहीन खान का स्थानांतरण बांदा जनपद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें