नौचंदी और संगम एक्सप्रेस समेत करीब पांच ट्रेनें मंलवार को हापुड़ स्टेशन पर देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को पेरशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, केएम पैसेंजर और मुरादाबाद दिल्ली पैंसेंजर के रद्द होने से यात्री स्टेशन पर घूमते नजर आए।
सर्दी का आगाज होते ही ट्रेनों की देरी से आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मंगलवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से हापुड़ आई। इसके अलावा इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस पौने दो घंटे,
सत्याग्रह एक्सप्रेस पौने दो घंटे, आलाहजरत 20 मिनट व इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से आई। वहीं, रेलवे ने तकनीकी खामी के चलते खुर्जा मेरठ पैसेंजर व दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर को पिछले एक सप्ताह से रद्द किया हुआ है।
इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी ट्रेनों के संचालन में आड़े आ रही है। तकनीकी खामी को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के निर्धारित समय पर संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।