फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से ट्रेनों का सफर और मुश्किल

Tue, 05 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन यात्रियों के लिए आठ जनवरी से और मुश्किल वाले दिन शुरू होने वाले हैं। क्योंकि रेलवे ने अप और डाउन ट्रैक की छह ट्रेनें रद्द कर दी है। कोहरे बढ़ने के कारण रेलवे अफसरों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से जहां आमजन परेशान हैं, वहीं यातायात व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। आठ जनवरी से अप और डाउन ट्रैक से निकलने वाली छह ट्रेनें भी रद्द रहेगी। बता दे कि रेलवे ने पहले कुछ ट्रेनों को 28 फरवरी तक विभिन्न दिनों में रद्द करने का निर्णय लिया था।

अब आठ जनवरी को फैजाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस (14205/06), भुज से चलकर बरेली की ओर जाने वाली 14322 बरेली-भुज एक्सप्रेस, अमृतसर से चलकर जयनगर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 14674, रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 15273 भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


जबकि मेरठ से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली 22451 राज्यरानी एक्सप्रेस को भी कैंसल किया गया है। आठ जनवरी से 28 फरवरी के बीच सप्ताह के विभिन्न दिन, विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी। इसकी सूचना पूछताछ केंद्र पर पहले ही चस्पा कर दी गई है। - वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक, हापुड़
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें