फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह देरी से आई दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों के बिगड़े संचालन के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार सुबह दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दैनिक रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बरेली से भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस दो घंटे दस मिनट, बनारस से नई दिल्ली को जाने वाली रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जंक्शन जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटा दस मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।

वहीं, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा, राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन 50 मिनट, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 50 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा, बरेली से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि विभिन्न रेलखंडों में ब्लॉक लेकर रेलवे लाइनों पर कार्य किया जा रहा है, जिस कारण ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें