फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी में भी देरी से आ रही ट्रेनें, यात्री झेल रहे परशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सर्दी के बाद तपती गर्मियों में भी ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से नहीं पहुंच रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और यात्री समय से अपने गंतव्यों को नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली- लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार को कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों और अन्य दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन भी घंटों की देरी से पहुंची। स्टेशन पर बेहतर व्यवस्थाएं न होने के कारण यात्रियों को गर्मी में अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन को जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस 2.56 घंटे, भुज से बरेली जंक्शन को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 48 मिनट, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जाने वाली अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 4.41 घंटे, बापूधाम मोतीहारी से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 4.28 घंटे, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस 15 मिनट, कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस 4.44 घंटे और लखनऊ जंक्शन से मेरठ सिटी जंक्शन को जाने वाली मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा कई ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

मामले में मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे के स्टेशनों से ही देरी से हो रहा है। इस कारण जिले के स्टेशनों पर भी कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें