फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छह घंटे देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन, गरीब रथ ने चार घंटे कराया इंतजार

Tue, 20 Aug 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खराब मौसम और रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। मंगलवार को गरीब रथ, स्पेशल ट्रेन, सत्याग्रह सहित कई ट्रेनें घंटों की देरी से चली। ट्रेन में इंतजार में यात्रियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन सात घंटे, सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे 20 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन दो घंटे देरी से चली। वहीं रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वालीे रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटे, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य व खराब मौसम के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें