फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़-मुरादाबाद के बीच बढ़ा रेल यातायात, ट्रेनें हुई प्रभावित

Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुरादाबाद सहारनपुर रेलखंड में रुड़की स्टेशन यार्ड में होने वाले इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस मार्ग पर संचालित 18 ट्रेनों का संचालन मेरठ-हापुड़-मुरादाबाद से कराने का निर्णय लिया है। जिससे रेल यातायात बढ़ गया है और दैनिक ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


रुड़क़ी स्टेशन यार्ड में होने वाले विकास कार्य के कारण 27 जून से तीन जुलाई तक ब्लॉक रहेगा। रेलवे ने इस रूट पर दस से अधिक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। वहीं गरीब रथ, शहीद एक्सप्रेस सहित नौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में मुरादाबाद से हापुड़-मेरठ होते हुए सहारनपुर के लिए कराने का निर्णय लिया है। रेल यातायात बढ़ने से एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के लिए अन्य ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया जा रहा है, जिससे रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रुडकी स्टेशन यार्ड में होने वाले इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की राहत के लिए परिवर्तित मार्ग से ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन




16 घंटे देरी से पहुंची चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस-

ट्रेनों का संचालन सुधर नहीं पा रहा है। बृहस्पतिवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 16 घंटे, आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन घंटे, 30 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, पद्मावत दो घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, कॉरर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस एक घंटा विलंब चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें