फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी में ट्रेनों का इंतजार यात्रियों को छुड़ा रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी के मौसम में ट्रेनों का बिगड़ा संचालन यात्रियों के पसीने छुड़ा रहा है। रविवार को गरीब रथ एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई साथ ही अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी रेल यात्रियों को परेशान किया।
विज्ञापन

अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, दिल्ली जंक्शन से छपरा जंक्शन जा रही लोकनायक एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज का जा रही शटल पैसेंजर एक घंटा 30 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से चलकर बरेली को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, लखनऊ जंक्शन से मेरठ शहर को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से रामनगर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि रेलवे लाइनों पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है, संचालन में सुधार के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें