हापुड़। रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों का संचालन अभी भी प्रभावित चल रहा है। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 7.46 घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 2.12 घंटे, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 47 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मुरादाबाद गाजियाबाद मेमू 56 मिनट, सूबेदारगंज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 1.22 घंटे, बुलंदशहर से तिलकब्रिज जाने वाली बुलंदशहर तिलक ब्रिज मेमू 45 मिनट, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 2.19 घंटे, सहरसा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 7.46 घंटे, कामाख्या से आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक 1.6 घंटे देरी से पहुंची। जबकि डिब्रुगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 21 मिनट, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 56 मिनट, बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3.40 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची।