फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेनों की बिगड़ी चाल, रेलयात्री बेहाल

Mon, 17 Mar 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। होली के अवकाश के बाद सोमवार को नौकरीपेशा और व्यवसाय करने वाले लोग अपने काम पर लौटे। लेकिन सुबह काशी विश्वनाथ, नौचंदी, सत्याग्रह, आला हजरत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रेलयात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को राहत दिलाने के लिए चलाई जा रही डिब्रूगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन 18 घंटे देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन आई। सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस नौ घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट देरी से आई।

बुलंदशहर से चलकर तिलकब्रिज जा रही शटल पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 20 मिनट, रक्सौल से आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, लालकुआं जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस आधा घंटा, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वालसी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही घंटों देरी से चल रहा है, जिस कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें