फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चंपारण सत्याग्रह 12 घंटे और सद्भावना एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई

Fri, 19 Dec 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों का संचालन धीमी रफ्तार से हो रहा है। शुक्रवार को अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसमें चंपारण सत्याग्रह 12 घंटे और सद्भावना एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 12 घंटे 30 मिनट, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे 30 मिनट, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार जा रही सद्भावना एक्सप्रेस नौ घंटे, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन को जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई।

वहीं प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली जंक्शन से चलकर भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दैनिक रेल यात्रियों को बस व अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन धीमी गति से होने के कारण ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंच रही है। संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें