फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, सुपरफास्ट के साथ पैसेंजर ट्रेनों ने कराया इंतजार

Wed, 13 Nov 2024 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे की दस्तक के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सुबह दृश्यता कम होने के कारण धीमी गति से ट्रेनों का संचालन किया गया। जिससे सुपरफास्ट, एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों ने रेलयात्रियों को घंटों तक इंतजार कराया। दैनिक यात्रियों को ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


कोहरे के कारण बुधवार सुबह के समय प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे, बरेली से चलकर नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई। इसके अलावा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई बांद्रा टर्मिनल से लालकुआं जंक्शन जा रही साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से आई। मुरादाबाद रेल मंडल के डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम और रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। संचालन को जल्द ही पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें