फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खराब मौसम से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन

Thu, 30 Oct 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। त्योहार स्पेशल ट्रेनों के साथ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई। ऐसे में दैनिक रेल यात्रियों के साथ ही ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे, चंडीगढ़ जंक्शन से चलकर धनबाद जंक्शन जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन पांच घंटे 40 मिनट, सीतामढ़ी जंक्शन से आनंद विहार जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन एक घंटा 30 मिनट, मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट जंक्शन को जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन दो घंटे 20 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटा, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद को जा रही मेमू ट्रेन एक घंटा 50 मिनट, बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जा रही शटल पैसेंजर 40 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटा, लालकुआं जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से चल रहा था, जिस कारण ट्रेन गंतव्य को भी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें