फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेनों की नहीं सुधर रही चाल, यात्री बेहाल

Mon, 11 Aug 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों के बिगड़े संचालन के कारण रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सुपरफास्ट, एक्सप्रेस के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी ने दैनिक रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन


सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे, उधमपुर से चलकर सूबेदारगंज जा रही सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद को जा रही मेमू एक घंटे 40 मिनट देरी से आई।

बरेली से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, बुलंदशहर से चलकर तिलकब्रिज जा रही शटल पैसेंजर 40 मिनट देरी से आई, इसके बाद ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही और 8:15 बजे पिलखुवा के लिए रवाना हुई। वहीं लखनऊ से चलकर मेरठ को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस 40 मिनट, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि विभिन्न रेलखंडों में ब्लॉक लेकर रेलवे लाइनों पर कार्य किया जा रहा है, इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें