फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोंडा रेल हादसे के कारण बदले मार्ग से चली सद्भावना व अवध असम एक्सप्रेस

Thu, 18 Jul 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गोंडा के मोतीगंज झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के बेपटरी होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। रेल हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से कराया गया।
विज्ञापन

रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली गाड़ी संख्या 15227 सद्भावना एक्सप्रेस का संचालन बढऩी-गोंडा मार्ग से किया गया। वहीं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 15910 का संचालन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर मार्ग से किया गया। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेल हादसे के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से कराकर यात्रियों को राहत दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें